IGM Form 2026: नोट छापने वाली कंपनी में निकली भर्ती, ITI पास के लिए सुनहरा मौका

IGM Form 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एक सुरक्षित करियर की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर सामने आया है। Security Printing and Minting Corporation of India Limited (SPMCIL) की यूनिट भारत सरकार टकसाल (IGM) ने वर्ष 2026 के लिए कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर हिंदी टाइपिस्ट और जूनियर टेक्नीशियन सहित कुल 94 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट igmnoida.spmcil.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

IGM भर्ती 2026, जानें क्या है खास

यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो आईटीआई, ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। खास बात यह है कि टेक्निकल पदों पर आईटीआई पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

IGM Form 2026

भर्ती संस्थाभारत सरकार टकसाल (IGM)
कुल पद94
आयु सीमा18 से 30 वर्ष
सैलरी₹10,700 से ₹95,910 प्रतिमाह
आवेदन की अंतिम तिथि27 अप्रैल 2026

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मई या जून 2026 में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। टाइपिंग और स्किल टेस्ट जून या जुलाई में हो सकता है, जबकि फाइनल रिजल्ट जुलाई या अगस्त 2026 तक जारी होने की संभावना है।

योग्यता और पात्रता

IGM भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। टेक्निकल और इंजीनियरिंग पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बी.ई, बीटेक या बीएससी डिग्री होना जरूरी है। वहीं जूनियर टेक्नीशियन पद के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है, साथ ही हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। वहीं जूनियर हिंदी टाइपिस्ट के लिए हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को SPMCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां करियर सेक्शन में जाकर IGM भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। इसके बाद “Apply Now” पर जाकर नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। फिर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अंत में आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Notification PDF

IGM यानी भारत सरकार टकसाल देश में मुद्रा, सिक्के, पासपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रिंटिंग और निर्माण का कार्य करती है। ऐसे में यहां नौकरी पाना न केवल प्रतिष्ठित है बल्कि करियर के लिहाज से भी बेहद सुरक्षित माना जाता है।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!