CTET Result 2026: 75% अभ्यर्थी फेल, अब शिक्षकों की नौकरी पर बड़ा सवाल ! देखे कब तक पास करना होगा सीटेट

CTET Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के आंकड़े सामने आने के बाद शिक्षा जगत में हलचल तेज हो गई है। जारी डेटा के मुताबिक इस बार कुल 23,24,625 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, लेकिन केवल 5,97,061 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए। इस तरह सफलता दर मात्र 25.68% रही, यानी लगभग 75 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा में असफल हो गए।

पेपर-2 यानी कक्षा 6 से 8 तक के लिए आयोजित परीक्षा में स्थिति और भी चिंताजनक रही। इसमें 18,67,428 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, लेकिन सिर्फ 3,46,738 ही पास हो सके। सफलता प्रतिशत महज 18.56% रहा, जो इस स्तर की परीक्षा के लिए काफी कम माना जा रहा है। वहीं पेपर-1 यानी कक्षा 1 से 5 तक के लिए परिणाम थोड़ा बेहतर रहा, जहां 10,65,410 अभ्यर्थियों में से 3,58,937 सफल हुए।

डिजिलॉकर पर मिलेगा सर्टिफिकेट

बोर्ड ने जानकारी दी है कि जल्द ही सभी सफल और असफल उम्मीदवारों की मार्कशीट और क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट DigiLocker पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर के माध्यम से आसानी से इन दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET क्या है और क्यों जरूरी है

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड साल में दो बार आयोजित करता है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 (पेपर-1) और कक्षा 6 से 8 (पेपर-2) तक शिक्षक बनने के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET पास करना देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य योग्यता है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी चिंता

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया है। कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को सेवा में बने रहने और प्रमोशन के लिए अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले के बाद देशभर के हजारों ऐसे शिक्षकों की नौकरी खतरे में आ गई है, जो वर्षों से बिना TET पास किए पढ़ा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जिन्हें अब कोर्ट के आदेश के अनुसार दो साल के भीतर TET पास करना अनिवार्य होगा। यह समयसीमा सितंबर 2025 से लागू मानी जा रही है। यदि तय समय के भीतर वे परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ सकती है या फिर अनिवार्य सेवानिवृत्ति का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि जिन शिक्षकों की सेवा में केवल पांच साल शेष हैं, उन्हें इस नियम से आंशिक राहत दी गई है। लेकिन प्रमोशन पाने के लिए उन्हें भी TET पास करना अनिवार्य रहेगा। इस फैसले के खिलाफ कई राज्यों ने पुनर्विचार याचिका भी दायर की है, जिससे आगे इस मामले में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

FAQs

CTET क्या है?

CTET एक राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसे CBSE आयोजित करता है।

CTET पास करना क्यों जरूरी है?

सरकारी और केंद्रीय स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए CTET पास करना अनिवार्य है।

CTET 2026 में कितने प्रतिशत छात्र पास हुए?

CTET 2026 में कुल 25.68% उम्मीदवार ही सफल हो पाए।

क्या बिना TET के शिक्षक नौकरी कर सकते हैं?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार अब TET पास करना नौकरी में बने रहने के लिए जरूरी है।

CTET सर्टिफिकेट कहां मिलेगा?

CTET सर्टिफिकेट DigiLocker ऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा।

TET पास करने के लिए कितनी समय सीमा दी गई है?

शिक्षकों को TET पास करने के लिए 2 साल का समय दिया गया है।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!